दल्लीराजहरा के वार्ड 22 स्थित लिटिल बर्ड स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े जर्जर चारपहिया वाहनों से लोग परेशान थे। दोनों ओर खड़े कबाड़ वाहनों से मार्ग संकरा हो गया था, जिससे टाउनशिप क्षेत्र के लोगों को रोजाना दिक्कत हो रही थी। शिकायत पर एसपी योगेश पटेल ने कार्रवाई के निर्देश दिए।