झांसी: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर मिला अज्ञात शव, भारी वाहनों से कुचले जाने से शरीर के टुकड़े-टुकड़े, पहचान नहीं हो सकी
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2026 झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के डेली गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जब क्षेत्रवासियों ने इसे देखा तो शुरुआत में लोग इसे किसी जानवर का शव समझ रहे थे लेकिन पास जाने पर यह मानव शरीर प्रतीत हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शव के ऊपर से कई अधिक भारी व वहां गुजर चुके हैं जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी।