शाजापुर: राधे-राधे चौराहे पर आधी रात हंगामा, महिला ने कार में की तोड़फोड़, सीसीटीवी फुटेज वायरल, लालघाटी थाने में शिकायत
शाजापुर के ज्योतिनगर स्थित राधे-राधे चौराहे पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 1:57 बजे की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज भी वायरल हो गया है।फुटेज में एक महिला पत्थर से खड़ी कार के कांच तोड़ते हुए साफ नजर आ रही है। कार मालिक नीरज कुमार मालवीय ने इस घटना की शिकायत लालघाटी थाने में दर्ज कराई है।