सुपौल: भैंस को नदी में नहलाने गए पशुपालक की डूबने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Supaul, Supaul | Jul 6, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा-परसौनी पंचायत अंतर्गत बलियास पट्टी वार्ड संख्या-09 में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय पशुपालक दशरथ यादव की खैरदहा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परि