पटना ग्रामीण: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में साधी चुप्पी, कहा- जानकारी नहीं है
पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया तो शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने कहा कि उन्हें इस गिरफ्तारी के मामले की जानकारी नहीं है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से लॉ एंड ऑर्डर पर कहा है कि किसी के साथ भी गलत नहीं होगा यह सरकार का संकल्प है।