मखदुमपुर: मखदूमपुर में आशा कार्यकर्ता कार्यशाला में डीएम ने संस्थागत प्रसव पर दिया जोर
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मखदुमपुर में बुधवार को आयोजित आशा कार्यकर्ता उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं सभी गर्भवती महिलाओं की कम-से-कम चार एएनसी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।