बहराइच: ज़िले में 12 जुलाई को कटका में आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम, मुख्य समारोह की जानकारी दी डीएफओ ने
प्रभागीय वनाधिकारी/सदस्य संयोजक जिला वृक्षारोपण समिति सुंदरेशा ने शुक्रवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ जन-जन की भागीदारी हरित आवरण की तैयारी अभियान 12 जुलाई को मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि जहां पूरे प्रदेश मे 35 करोड़ पौधे रपति किए जाएंगे वहीं एक ही दिन मे बहराइच जिले में 63,12,600 पौधों को रपति किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।