तिलहर: कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर परिसर से दो नाबालिगों को महिलाओं के पर्स से रुपए चुराते पकड़ा गया, पिटाई का वीडियो वायरल
दरअसल यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान दो नाबालिक महिलाओं के पर्स से रुपए चोरी कर रहे थे। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद उनकी पिटाई कर दी। पिटाई करते हुए अलग-अलग कई वीडियो भी सामने आए हैं।