चरखारी: चरखारी तहसील क्षेत्र के प्राचीन काकुन हनुमान मंदिर का जिलाधिकारी ने किया भ्रमण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा चरखारी तहसील क्षेत्र के प्राचीन काकुन हनुमान मंदिर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार एवं पर्यटन अधिकारी डा चित्रगुप्त श्रीवास्तव , पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मंदिर में मौजूद प्राचीन मूर्ति शिल्प का अवलोकन किया और पूरे मंदिर प्रांगण को देखा और संबंधित को दिशा निर्देश दिए।