बिसौली: बिसौली नगर में मंडी शुल्क चोरी के मामले में लकड़ी भरी डीसीएम पकड़ी गई, 14 हजार का जुर्माना वसूला: मंडी सचिव
बिसौली नगर में मंडी शुल्क चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी भरी एक डीसीएम को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। कागजात न मिलने पर 14 हजार रुपये शमन शुल्क वसूलकर वाहन छोड़ दिया गया।एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देश पर मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृत्व में शुक्रवार को 2 बजे करीब चेकिंग अभियान चलाया गया। सचिव ने बताया कि प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा।