बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र की एक महिला ने जबरदस्ती करने और गले से सोने की चैन छीनने का आरोप लगाया, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार की दोपहर करीब चार बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल में थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में से एक युवक घर पर आया था। युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि युवक जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर गले से सोने की चेन छीनकर लेकर फरार हो गया।