हरदा: हरदा में किसान संघ का 11 सूत्रीय मांगों के साथ प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली
Harda, Harda | Apr 6, 2026 आज 6 अप्रैल शाम 5 बजे जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जल्द शुरू करना और खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन तुरंत शुरू करने की मांग भी उठाई गई।