इंदरगढ़: नगर में 40 साल से थोक एवं फुटकर सब्जी मंडी का निर्माण नहीं, विक्रेता व किसान गर्मी में खुले मैदान में परेशान
इंदरगढ़ नगर की शीतला गंज स्थित सब्जी मंडी में 40 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी थोक एवं फुटकर सब्जी मंडी का निर्माण नहीं होने से भीषण गर्मी बरसात में खुले मैदान में सब्जी बेचने पर मजबूर है वही थोक मंडी नहीं होने के कारण ग्वालियर रोड पर मंडी लगाने पर किसान एवं सब्जी विक्रेता मजबूर हैं कई बार दतिया कलेक्टर से लेकर विधायक नगर परिषद को आवेदन देकर मांग की गई है