साईं खेड़ा: नगर परिषद साली चौका में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर जिला नगर परिषद साली चौका में आज *स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत थीम- प्रसंस्करण इकाइयों का संचालन एवं प्रबंधन में कार्यक्रम हुआ नगर परिषद साली चौका में अध्यक्ष राकेश सिलावट एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अभियान चलाया जा रहा है जिसकी जानकारी आज ली।