चंदिया: चंदिया में 99वें नौगजा बाबा उर्स मेले की तैयारी तेज़, कलेक्टर ने अधिकारियों व उर्स कमेटी संग की बैठक
Chandia, Umaria | May 10, 2026 कलेक्टर राखी सहाय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश और निकासी मार्ग व्यवस्थित रहें तथा भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही उर्स परिसर में पर्याप्त अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। गौरतलब है कि हज़रत नोगजा का उर्स पिछले 98 सालों से अनबरत हो रहा है