दीपक बिजल्वाण की पहल लाई रंग, डॉ. अंगद राणा के तबादले पर लगी रोक।
बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंगद राणा के प्रस्तावित तबादले को लेकर उठी चिंताओं के बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने तत्काल स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर क्षेत्र की जनता की भावनाओं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए डॉ. अंगद राणा के तबादले पर फिलहाल रोक लगाने का आश्वासन दिया।
जनहित के मुद्दों पर दीपक बिजल्वाण की सक्रिय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
Deepak Bijalwan
Pauri, Garhwal | Jul 1, 2026