श्योपुर: खेती करने से वन विभाग का रोक, परेशान ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट, पूर्व नपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिले की वीरपुर तहसील के ग्राम धोरेट की कॉलोनी टर्राकलां में वर्षों से खेती करते आ रहे ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा रोके जाने के विरोध में गुरूवार को दोपहर 3 बजे ढाई सैंकड़ा ग्रामीणों ने पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरगोविंद जोहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया ओर वन विभाग की तानाशाही का विरोध जताया।