साहिबगंज: सड़क दुर्घटना में कैरासोल निवासी व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
तालझारी थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के कैरासोल निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जहां घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया गया। उधर सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।