मुरैना: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा, सुमावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी की कमी नहीं होने देंगे
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सुमावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत होलपुरा और तोर खेड़ा में 3 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली दो सड़कों का भूमि पूजन किया। इसके बाद ग्राम हेतमपुर से होलपुरा तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया। जिसकी लागत करीब 115 लाख रुपए बताई गई।