पाटी: खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है,बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त,विभाग ने प्रकरण दर्ज किया।
Pati, Barwani | Jul 5, 2026 पाटी क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। खनिज विभाग की टीम ने बिना रॉयल्टी के गिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ा है। वाहन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया है। प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई जारी है।