गुना नगर: जिले के किसानों को खुशखबरी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार रथ विधायक कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट से किया रवाना
गुना जिले के किसानों को खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराकर लाभ लेने के लिए प्रशासन ने 3 अगस्त दोपहर को कलेक्ट्रेट से पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रचार प्रसार रथ को रवाना किया। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा, जिले में अभी औसत बारिश कम हुई है, किसान खरीफ फसलों का बीमा कराए और योजना का लाभ लें।