चंदौसी: फतेहपुर डाल गांव से अटवा जाने वाले मार्ग निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का लगाया आरोप, बोले सहायक जेई करेगी जांच
चन्दौसी तहसील क्षेत्र में फतेहपुर डाल से अटवां गांव को जोड़ने वाले निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया और कहा कि मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई जा रही है, जिससे सड़क जल्द खराब हो सकती है।