सुसनेर: गेंहू खरीदी बंद होने से भड़के किसान, नेशनल हाइवे पर मगरिया जोड़ पर लगाया चक्का जाम, वाहनों की लगी कतार
उज्जैन-झालवाड़ नेशनल हाइवे स्थित मगरिया जोड़ पर आज गुरुवार की शाम 7 बजे उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नाराज किसानों ने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। मामला गेंहू उपार्जन केंद्र से जुड़ा है, जहाँ 'राधे-राधे स्व सहायता समूह' ने जगह की कमी एवं परिवहन नही होने का हवाला देते हुए गेंहू खरीदने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में किसानों ने चक्का जाम कर दिया।