मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर क्रांति सेना ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया हिंदू नव वर्ष
प्रकाश चौक स्तिथ क्रांति सेना के कार्यालय पर मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2081 हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। क्रांति सेना अध्यक्ष ने सभी जनपद वासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज हिंदू नवयुवक पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं व अपनी सनातन संस्कृतिको भूलते जा रहे है ये बहुत ही विचारणीय है।