बलौदा: बैंक का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट की चोरी, बदमाश का CCTV फुटेज आया सामने, जांच में जुटी बलौदा पुलिस
जांजगीर-चाम्पा बलौदा थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में कम्प्यूटर सेट की चोरी के मामले में नकाबपोश बदमाश का CCTV फुटेज सामने आया है. मेन गेट का ताला तोड़कर बदमाश घुसा, फिर अंदर में गमछे में हाथ रखकर सामग्रियों को छूते बदमाश दिख रहा है, ताकि फिंगर प्रिंट से कोई साक्ष्य ना मिले. बेहद शातिर तरीके से बैग लेकर बदमाश पहुंचा था।