हुलासगंज: जिला पदाधिकारी और अपर समाहर्ता ने हुलासगंज के प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, निर्देश दिए
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2025 को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, हुलासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि पंजीयों का रख-रखाव एवं संधारण मानकों के अनुरूप नहीं है। जिला पदाधिकारी ने आगत पंजी संधारण का निरीक्षण किया और विभिन्न बिंदुओं पर सख्त निर्देश दिया।