हैदरगढ़: हैदरगढ़ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का स्वागत, सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में सोमवार करीब 12 बजे जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय उनका काफिला जैसे ही हैदरगढ़ चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए।