चूरू: महिला थाना पुलिस ने 10 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, वह 5 हजार का इनामी था घोषित
Churu, Churu | Apr 18, 2026 चूरू की महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।आरोपी पर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार जांगिड़ के खिलाफ 2016 में चूरू के महिला थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। रवि कुमार झुंझुनूं जिले के हमीर का बास गांव का निवासी है।