बाड़ी: करंट लगने से युवक की मौत, शटर के संपर्क में आते ही हुआ हादसा
Bari, Dholpur | May 14, 2026 बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुकान के शटर में आए करंट की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हुसैनपुर निवासी झज्जू लाल (32) पुत्र मवासिया किसी काम से दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान वह दुकान के शटर के संपर्क में आ गया। शटर में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट