रातू: रातू काठीटांड में गैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहा चोर सीसीटीवी में कैद
Ratu, Ranchi | May 9, 2026 रातु : थाना क्षेत्र के काठीटांड बस्ती में एक चोर ने बंद घर को निशाना बनाते हुए घर के छत से घर मे प्रवेश किया । घर के सारे दरवाजे में ताले लगे थे। चोर ने ताला तोड़ने के बजाय घर के किचन में रखे घरेलू गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया। चोर की सारी करतूत घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी। घटना सोमवार की आधी रात की बताई जा रही है। घटना के समय घर मे कोई नही था।