चांदवा: चंदवा में सिरी सीड्स की किसान गोष्ठी आयोजित,डेमो ट्रायल के लिए धान-मक्का बीज वितरित
चंदवा प्रखंड में किसानों को उन्नत खेती और बेहतर उत्पादन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिरी सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी एवं डेमो ट्रायल हेतु बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे किया गया।