शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित महुअर नदी में अवैध रेत खनन इन दिनों चरम पर है। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे एक यूजर द्वारा खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।वीडियो में रेत माफियाओं द्वारा नदी के सीने को छलनी कर बड़े पैमाने पर रेत निकालने एवं उसका परिवहन करते हुए देखा जा सकता है।