राठ: राठ नगर के उरई बस स्टैंड के पास 17 वर्षीय किशोर पर दबंगों ने कांच की बोतल से हमला कर गंभीर घायल किया, उरई मेडिकल रेफर
Rath, Hamirpur | Apr 22, 2026 राठ कस्बे के उरई बस स्टैंड के पास मामूली कहासुनी के बाद एक किशोर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने किशोर के सिर पर कांच की बोतल मारकर तोड़ दी और फिर उसी टूटी बोतल से पेट पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।