महोबा: उर्मिल डैम में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, 14 घंटे बाद मिले शव
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 उर्मिल डैम में नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। 8 वर्षीय रितेश और 10 वर्षीय आर्यन गुरुवार को अपनी छोटी बहन के साथ डैम पर गए थे, जहां खेलते-खेलते गहराई में चले गए। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 14 घंटे बाद शुक्रवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए।