रानीगंज: गंगाराम गांव में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट, एक पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गंगाराम गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें 11 लोग घायल हुए। पुलिस ने रेनू देवी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के राजेंद्र शर्मा ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा