हुज़ूर: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का पोस्टर वार,बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2026 राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर में बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि "बीजेपी ने राम को एजेंडा बनाया, मंदिर को कमाई का अड्डा बनाया।" पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस ने मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए हैं |