निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा के छात्र तनय कुमार ने AISSEE परीक्षा में लहराया परचम, सैनिक स्कूल नालंदा में चयन से बढ़ाया गौरव
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र तनय कुमार ने AISSEE यानी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सैनिक स्कूल नालंदा में अंतिम चयन हासिल किया है। जेके सीमेंट के लाला कमलापति सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में अध्ययनरत तनय ने कठिन प्रतिस्पर्धा और सभी स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार किया