इकौना: बीती देर शाम शौच गए युवक का शव आज अवधूत नगर के बाहर माइनर नहर से बरामद, पीएम के लिए भेजा गया, कार्रवाई में जुटी पुलिस
बृहस्पतिवार देर शाम शौच गए एक युवक का आज शुक्रवार अवधूत नगर के बाहर माइनर नहर से शव बरामद हुआ है, वहीं शव को पीएम के लिए भेज पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। दरअसल बताया जा रहा की युवक घर से शौच करने गया था लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।वहीं आज शुक्रवार को युवक का शव बरामद हुआ है पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।