चेनारी: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा में अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलू हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा में अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलू हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पैसों के लेन-देन को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस और खोखे बरामद कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।