दुलकी माइंस के कमकासुर में बीएसपी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,दरअसल गुरुवार रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 59 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँचें की गईं।