लौरिया: बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक युवती घायल
बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के बगहा लौरिया मुख्य पथ स्थित सिसवनिया के पास की है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान जोगापट्टी थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी बाइक चालक जय श्री सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार 25 वर्षीय के रूप में की गई है।