बहरोड़: बहरोड़-अलवर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की हुई मौत
Behror, Alwar | Apr 15, 2026 बहरोड़-अलवर स्टेट हाईवे-114 पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसौरा (बानसूर) निवासी राकेश बावरिया पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश बावरिया बहरोड़ में फ्लाईओवर के नीचे रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचता था