वैर: गांव जीवद में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि, बारिश से मौसम में आया बदलाव
Weir, Bharatpur | May 12, 2026 वैर। तहसील क्षेत्र के गांव जीवद में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलों के गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका है। तेज हवाओं से कई जगह पेड़ व बिजली के पोल भी हिल गए। बारिश व ओलों से तापमान में गिरावट आई है।