गुना नगर: ग्राम अजगरी: दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से तंग महिला ने अपनी 2 साल की बेटी की सुरक्षा को लेकर एसपी से लगाई गुहार
ग्राम अजगरी निवासी शिवानी मीना ने दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और अपनी 2 साल की बेटी की सुरक्षा को लेकर एसपी से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता रहा। उसने पति पर अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। शिवानी का कहना है कि उसकी बेटी को जबरन ससुराल में रखा गया है।