शिवगंज: चांदाणा कट पर दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, चालक वाहन सहित फरार
सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चांदाणा कट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप चालक की कथित लापरवाही के चलते बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबूरोड से फालना की ओर जा रहे बाइक सवार दो व्यक्ति चांदाणा कट के समीप पहुंचे ही थे कि सामने चल रही एक