गोहरगंज: मंडीदीप में एसआईआर प्रक्रिया जारी, एसडीएम ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, नागरिकों से सहयोग की अपील
गोहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने मंगलवार को क्षेत्र में चल रही एस आई आर (Special Summary Revision) मतदाता सूची पुन: निरीक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले लगभग 10 से 12 दिनों से मंडीदीप क्षेत्र में निरंतर रूप से चल रहा है, जिसमें वे स्वयं भी विभिन्न मतदान केंद्रों व क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।