पटना ग्रामीण: पटना स्थित बिहार राज्य महिला आयोग परिसर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
पटना स्थित बिहार राज्य महिला आयोग के कार्यालय में परिवार के विरोध के बीच एक प्रेमी युगल ने विवाह कर लिया। पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। युवती युवक के घर किराए पर रहती थी। शादी के फैसले का परिजनों ने विरोध किया तो मामला गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे महिला आयोग पहुंचा। इस दौरान करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों के बीच समझा