पनागर: बरेला पुलिस की कार्रवाई: शराब छिपाकर ग्राहक ढूंढ रहा आरोपी गिरफ्तार, 18 पव्वे जब्त
थाना बरेला पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सरौरा स्थित वीआरएस कंपनी के पास से एक शराब तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है। वरिष्ठ आरक्षक के नेतृत्व में निकली टीम ने जब घेराबंदी की, तो पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा आरोपी राममनोहर लोधी (35 वर्ष) पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद रंग की बोरी से 18 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की