चकिया: चकिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में 10 लोगों को किया गिरफ्तार
चकिया पुलिस ने “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर समाज में वैमनस्य फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 06 बजे पुलिस ने बताया कि कार्रवाई थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया समूहों में सक्रिय थे।मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही किया गया।