परिहार: भेड़हिया एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ दो नेपाली युवकों को किया गिरफ्तार
भेड़हिया एस एस बी कैंप के जवानों ने नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। जवानों ने दोनों की बाइक भी जप्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेपाल के सरलाही जिला के बैलबांस निवासी एजाजुल अंसारी के पुत्र रहमत अंसारी एवं सलाउद्दीन अंसारी के पुत्र समालुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।